24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्षाबंधन माताओं-बहनों के लिए नि:शुल्क चलीं मेट्रो बसें



महापौर ने माताओं-बहनों से राखी बंधवाकर लिया आशीर्वाद
जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर की माताओं और बहनों को विशेष सौगात देते हुए मेट्रो बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई। इस पहल का उद्देश्य पर्व के अवसर पर बहनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना और भाई-बहन के स्नेह के पर्व को आत्मीयता के साथ मनाना रहा।
इसी क्रम में शनिवार को माल गोदाम, प्लेटफॉर्म नंबर-6 रेलवे स्टेशन पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एमआईसी सदस्यों और पार्षद दल के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने माताओं-बहनों के साथ मेट्रो बस में रेलवे स्टेशन से तीन पत्ती चौक तक यात्रा की।
यात्रा के दौरान महापौर और निगम के जनप्रतिनिधियों ने माताओं-बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा, “आप सभी माताओं और बहनों को प्रणाम करता हूं। आपका भाई आपके साथ है।”
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने माताओं-बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे।
महापौर ने कहा कि शहर की माताओं और बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से मेट्रो बसों में नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी बहनों से अपना आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि “आपका भाई हमेशा आपके लिए खड़ा है।”
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने माताओं-बहनों को उपहार भी भेंट किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव सहित पार्षदगण, माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading