September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में एसपी ने खुद सुनीं 33 शिकायतें

पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख
जबलपुर। आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों में शीघ्र वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकांश शिकायतें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट तथा साइबर अपराध से संबंधित थीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जनसुनवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

अन्य ख़बरें

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

भेड़ाघाट में हेलीपैड बनने का रास्ता साफ

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 421.65 मीटर पर, 91.57% भरा जलाशय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading