September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहपुरा-भिटौनी टोल पर फिलहाल बंद रहेगा टोल संग्रह

लोक निर्माण मंत्री ने एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा
समयबद्धता और गुणवत्ता पर दिए निर्देश
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सड़क निर्माण की गति, गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क सुरक्षा और बारिश से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री ने भोपाल-इंदौर तथा उज्जैन-झालावाड़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

जबलपुर रिंग रोड पर भी निर्देश

जबलपुर रिंग रोड के पांच पैकेजों की प्रगति की समीक्षा के दौरान चार पैकेजों का कार्य संतोषजनक पाया गया। मंत्री ने इन चार पैकेजों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने तथा अपेक्षाकृत धीमे पांचवें पैकेज को जून 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

शहपुरा टोल पर राहत

भोपाल-जबलपुर मार्ग पर शहपुरा रेलवे ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात डायवर्ट किया जा रहा है। ऐसे में शहपुरा (भिटौनी) टोल नाके पर टोल वसूली को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष को देखते हुए मंत्री ने अस्थायी रूप से टोल संग्रह बंद करने के निर्देश दिए।

जबलपुर-दमोह मार्ग की जल्द होगी मरम्मत

मंत्री ने जबलपुर-दमोह मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने को कहा। वहीं उज्जैन-गरोठ मार्ग की निर्माण गुणवत्ता में सामने आई समस्याओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता, नियमित रखरखाव और सड़क सुरक्षा पर समान रूप से ध्यान देना जरूरी है। अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने तथा सभी परियोजनाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

अन्य ख़बरें

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

भेड़ाघाट में हेलीपैड बनने का रास्ता साफ

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 421.65 मीटर पर, 91.57% भरा जलाशय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading