22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जर्जर सड़कों को चिन्हित कर तत्काल सुधार कराएं : कलेक्टर



समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं, जनसुविधाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डीएफओ पुनीत सोनकर, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में जर्जर एवं खराब सड़कों को तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और चिन्हित खराब सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।
उन्होंने हाइवे पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से नवनिर्मित गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों से कहा गया कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पशुओं को हाइवे से हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए।
बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि तथा समग्र ई-केवाईसी से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पेंडेंसी का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आदिवासी छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में खाद्यान्न का समय पर उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं संबल योजना के अंतर्गत 100 दिनों से अधिक समय से लंबित अनुग्रह सहायता के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गौशालाओं में बिजली लाइन शिफ्टिंग, सीएम हेल्पलाइन की पुरानी शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण तथा आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने जनजातीय कार्य, मत्स्य पालन तथा माइक्रो फूड प्रोसेसिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और लंबित मामलों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए।

अन्य ख़बरें

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

भेड़ाघाट में हेलीपैड बनने का रास्ता साफ

Newsdesk

बरगी बांध का जलस्तर 421.65 मीटर पर, 91.57% भरा जलाशय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading