September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सफाई प्रबंधन और दवा छिड़काव से बरसाती बीमारियां नियंत्रण में : नगर निगम

जबलपुर। शहर में मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा व्यापक जनस्वास्थ्य अभियान असरदार साबित हो रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, स्वास्थ्य प्रभारी रजनी कैलाश साहू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में सभी वार्डों में कीटनाशक दवाओं के सघन छिड़काव और नियमित फॉगिंग का अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष संक्रामक बीमारियों के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में मलेरिया के 16, डेंगू के 74 और चिकनगुनिया के 38 सहित कुल 128 प्रकरण सामने आए थे। वहीं वर्ष 2026 में अब तक मलेरिया के 7, डेंगू के 12 और चिकनगुनिया के 2 सहित कुल 21 मामले दर्ज किए गए हैं। निगम का दावा है कि बेहतर सफाई व्यवस्था और लगातार दवा छिड़काव के चलते शहर में बरसाती बीमारियों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोस्टर के अनुसार सभी वार्डों और संभागों में नालियों, खाली प्लॉटों, जलभराव वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं। घनी बस्तियों, प्रमुख नालों और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में लार्वानाशक दवाओं के साथ शाम के समय फॉगिंग भी कराई जा रही है। इसके अलावा कचरा उठाव, नालियों की सफाई और जलजमाव वाले स्थानों से पानी निकालने का काम भी जारी है।
महापौर, स्वास्थ्य प्रभारी एवं निगमायुक्त ने अधिकारियों को रुके हुए पानी की निकासी और दवा छिड़काव अभियान को और अधिक सघन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि घरों के आसपास, छतों पर रखे गमलों, पुराने टायरों अथवा अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

अन्य ख़बरें

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल

Newsdesk

बरगी बांध में 96.46% जलभराव, 13 गेट खुले; नर्मदा में 4012 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

Newsdesk

थैलेसीमिया व सिकलसेल पीड़ितों की मदद के लिए किया रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading