31.5 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने साझा किया जिंदगी को देखने का नजरिया, बोले-‘जो बुरा दिखे वो हमेशा बुरा नहीं होता’

मुंबई,  बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार बुधवार को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसी बातें कही, जिसने उनकी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी। दरअसल, अक्षय ने अपने बर्थडे पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया और उसके साथ जिंदगी को देखने का अपना नजरिया भी बताया। उन्होंने कहा कि हर चीज वैसी नहीं होती जैसी पहली नजर में दिखाई देती है। कभी जो बुरा नजर आता है, उसके पीछे कोई दूसरी कहानी छिपी हो सकती है और जिसे हम अच्छा समझते हैं, जरूरी नहीं कि वह सच में वैसा ही हो। अक्षय ने फिल्म का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ”मेरे जन्मदिन पर एक छोटी-सी बात… जो बुरा दिखाई देता है, वह हमेशा बुरा नहीं होता, और जो अच्छा दिखाई देता है, वह हमेशा अच्छा नहीं होता। शायद यही बात मुझे ‘हैवान’ ने सिखाई है। इतने सालों से आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए शुक्रिया। इस शुक्रवार मैं आपको अपना एक ऐसा रूप दिखाने वाला हूं, जिसे आपने पहले नहीं देखा है। सिनेमाघरों में मिलते हैं। प्यार और दुआओं के साथ, आपका अक्षय।” गौरतलब है कि अक्षय ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन ‘हैवान’ में वह जिस रूप में नजर आने वाले हैं, वह उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग है। ‘हैवान’ में अक्षय कुमार एक खतरनाक हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं।

उनका किरदार बाहर से काफी सुलझा हुआ और सामान्य दिखाई देता है, लेकिन उसके अतीत में छिपी परेशानियां धीरे-धीरे उसके हिंसक और खतरनाक रूप की वजह सामने लाती हैं। कहानी में अक्षय का सामना सैफ अली खान के किरदार से होता है। सैफ फिल्म में एक दृष्टिबाधित मार्शल आर्ट्स कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक छोटी बच्ची को बचाने के लिए अक्षय के किरदार का सामना करता है। फिल्म में दोनों के बीच जमकर एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। ‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों इससे पहले 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। उस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दोबारा नहीं दिखी और अब प्रियदर्शन के निर्देशन में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading