30.5 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर गुरुवार को पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा, “1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और असाधारण युद्ध कौशल का परिचय देकर अपना जीवन न्योछावर कर देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। युद्धभूमि में सर्वोच्च बलिदान देकर कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद जी ने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को और समृद्ध किया। कृतज्ञ राष्ट्र उनके शौर्य और बलिदान को सदैव स्मरण करता रहेगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “1965 के भारत-पाक युद्ध में अपने अदम्य साहस, असाधारण पराक्रम और दृढ़ संकल्प से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव अमर रहेगी।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी वीर अब्दुल हमीद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने अद्भुत साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त कर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों के टैंकों को ध्वस्त कर वीरगति को प्राप्त होने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लिखा, “1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।

अन्य ख़बरें

सीईसी ज्ञानेश कुमार का गुजरात दौरा, ‘रोल से पोल तक पारदर्शिता’ पर होगा संवाद

Newsdesk

तृणमूल के नाम और चुनाव चिह्न पर 12 सितंबर को सुनवाई, दोनों गुटों के साथ चुनाव आयोग की बैठक

Newsdesk

यूबीटी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, मैं विलेन बनकर खुश हूं : प्रताप सरनाईक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading