April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेल्थ एंड साइंस

जबलपुर: कोरोना संक्रमण से 660 व्यक्ति हुये मुक्त, 877 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर 18 अप्रैल – कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार अठारह अप्रैल को 660 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2914 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 877 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 660 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 21 हजार 462 हो गई है और रिकवरी रेट 81.95 प्रतिशत हो गया है । कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान आये कोरोना के 877 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 27 हजार 408 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में सात व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 332 हो गई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 5606 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1885 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

सोर्स: जनसंपर्क जबलपुर

अन्य ख़बरें

फर्जी पत्रकारों की धमकियों से परेशान महिलाओं ने गेहूं खरीदी से किया इंकार

Newsdesk

जबलपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन को लेकर

Newsdesk

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में घिरीं राज्यमंत्री बागरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading