April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त अंजू सिंह ने शहर के विभिन्न बाजारों के पथ विक्रेताओं से की चर्चा


*सुंदरता और आजीविका की सुरक्षा को लेकर बनी सहमति*

*सामाजिक सुरक्षा पर जोर, ’मानधन योजना’ से जुड़ेंगे विक्रेता*

जबलपुर। शहर की सड़कों को व्यवस्थित करने और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के संकल्प के साथ नगर निगम और शहर के विभिन्न बाजारों के पथ विक्रेताओं के बीच वार्ता संपन्न हुई। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार, अपर आयुक्त (बाजार) श्रीमती अंजू ठाकुर ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह और पथ विक्रेताओं के बीच शहर की सुंदरता और आजीविका की सुरक्षा को लेकर सहमति बनी। रांझी, गोरखपुर, अधारताल, ग्वारीघाट और गढ़ा जैसे प्रमुख बाजारों के प्रतिनिधियों ने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया कि सभी सब्जी विक्रेता और हाथ ठेला चालक निगम द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय करेंगे।
विक्रेताओं की मांग पर सिटी मिशन मैनेजर को तत्काल निर्देशित किया गया कि सभी पात्र विक्रेताओं को परिचय पत्र और विक्रेता सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएं, ताकि वे बिना किसी भय के अपना कार्य कर सकें। प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि यदि कोई दुकान सड़क पर बाधा उत्पन्न करेगी, तो वे स्वयं उसे हटा लेंगे। अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने भी विक्रेताओं की इस पहल का स्वागत किया ताकि रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित न हो।
बैठक में सहायक श्रम आयुक्त पवन मंडोत ने उपस्थित सदस्यों को शासन की ’मानधन योजना’ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंजीयन कराने पर पथ विक्रेताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात 3000 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत असंगठित वर्ग के श्रमिक जिनकी आयु 18-40 वर्ष में तथा जिनकी मासिक आय 15,000 रूपये से कम एवं जिनका पीएफ, ईएसआईसी में रजिस्ट्रेशन नहीं है वे सभी पंजीयन करा सकते हैं। इस योजना में 60 वर्ष के बाद 3000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। निगम ने सभी पात्र विक्रेताओं को इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। बैठक में अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश भदौरिया, सहित विभिन्न क्षेत्रों के बाजार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

प्रलोभन झांसा में फसा मिशनरी के लोग करा रहे आदिवासियों का धर्मांतरण

Newsdesk

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, 43 आवेदन प्राप्त

Newsdesk

रजत गणेश मंदिर में भगवान श्री कृष्ण एवं श्री राम जन्मोत्सव की भव्य धूम, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading