23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

4.01 लाख की अंग्रेजी शराब और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त


बरगी और पनागर पुलिस की कार्रवाई,
जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगी और पनागर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 48 पाव, 359 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 55 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 जेडडब्ल्यू 5181 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब धूमा की ओर से जबलपुर लाई जा रही है। निगरी कैनाल के पास पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर दून स्कूल के सामने कच्ची सड़क पर स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने चालक आशुतोष शिवहरे (30), निवासी बेलखाड़ू को पकड़ लिया।
तलाशी में विभिन्न ब्रांड की 359 बोतल और 48 पाव अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 4 लाख 1 हजार 560 रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्कार्पियो और मोबाइल भी जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इधर, पनागर पुलिस ने तिलगवां-सकरी जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेडएन 5660 से 55 लीटर कच्ची शराब जब्त की। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading