September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीपल के पेड़ में लटक रहा था 6 फीट लंबा सांप

जबलपुर। पाटन के थापक वार्ड में शनिवार की सुबह एक पीपल के पेड़ में छह फीट लंबा संाप लटक रहा था। पेड़ पर सांप की मौजूदगी से दहशत का माहौल था। सांप को देखते ही यहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर कुछ तमाशबीन पत्थर चलाने लगे थे लेकिन आसपास बस्ती होने की वजह से उन्हें रोक दिया गया और इस मामले की सूचना नगर पालिका को दी गई। नगर पालिका की फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुुचकर रेस्क्यू और वॉटर केनन से सांप को जैसे-तैसे पेड़ से गिरा दिया।

नगर परिषद की टीम ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से सांप के ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिससे कि सांप पीपल के पेड़ की डगल में इधर-उधर घूमने लगा। लगातार वाटर कैनन के इस्तेमाल से सांप पीपल के पेड़ से नीचे आकर गिर गया और बिजली के तार में आकर फंस गया था। इसके बाद वह एक घर में जाकर घुस गया था। मौके पर सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे थे हालांकि सांप को पकड़ नहीं पाए लेकिन इस दौरान पता चला कि सांप कोई खतरनाक प्रजाति का नहीं है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading