September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी में शिवसेना का भव्य कार्यक्रम, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया स्वराज्य निर्माण का संकल्प

एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में शुभम सिंह बघेल के नेतृत्व में हुआ आयोजन, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष जायसवाल सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद_

सी टाइम्स सिवनी – मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शिवसेना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व शुभम सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शिवसेना के राज्य प्रमुख ठाडेश्वर महावर, नागपुर के उप जिला प्रमुख वर्धाराज पिल्ले तथा रामटेक नगर पालिका अध्यक्ष वीकेंड महाजन सहित शिवसेना के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों एवं आदर्शों पर चलने तथा समाजहित में स्वराज्य निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शिवसेना में प्रवेश लेकर संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकू पाल, रंजीत रानू साहू, यश कुमार, भगवान सिंह, गजराज बघेल, मनीष बघेल, रजनीश बघेल, विकास सूर्यवंशी, राहुल बालपांडे, विक्की सनोडिया, विक्की नामदेव, लवकुश खतबिया, रवी अवधिया, राजा, दीपक, अजय, संजू भाई, मनीष कश्यप सहित सभी साथियों का विशेष योगदान रहा।

अन्य ख़बरें

रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर डीआरएम बिलासपुर ने रेलवे कालोनी में बाउंड्री वॉल बनाने का दिया आदेश

Newsdesk

भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का ‘मंत्रिमंडल’! कार्रवाई के सवाल पर घिरे गुड्डू चौहान

Newsdesk

अवैध कोयला परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 टेलर जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading