*तान्हा पोला पर्व नई पीढ़ी को जोड़ने अच्छा प्रयास-विवेक पटेल**वारासिवनी*-खैरलांजी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावरी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मारबत पर्व के दूसरे दिन शनिवार को तान्हा पोले का आयोजन किया गया।जहां सावरी के आस-पास ग्राम में निवासरत सैंकड़ों की संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने मिट्टी और लकड़ी से बने नंदी को सजाकर लाए थे।कई वर्षों से बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।इसे देखने के लिए दूर दराज के ग्रामीणजन भारी संख्या में पहुंचे।जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक विवेक विक्की पटेल ने सभी को नगद पुरस्कार दिया।वहीं कार्यक्रम की सराहना भी की।इस दौरान नरेंद्र राहंगडाले,राहुल अरोरा,सुरेश लिल्हारे,डेविस दमाहे, मानसिंह बहेटवार,मुन्नालाल लिल्हारे,रामकुमार तितरमारे,आलोक सवालाखे, धनेन्द्र लिल्हारे,राधेश्याम नगपुरे,मुकेश डोंगरे,भुवन मेश्राम,विनोद बर्वे,ओमप्रकाश पघरे सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
*ग्राम सावरी की पहचान तान्हा पोला पर्व-विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि पोला पर्व मूल रूप से खेती किसानी से जुड़ा किसानों का पारंपरिक त्यौहार है।खेती किसानी में बैल और गौ वंशीय पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन बैल को विशेष रूप में सजाया जाता है।पोले के दिन किसान अपने बैलों को सजाकर उनकी पूजा करते है।
मारबत पर्व के दूसरे दिन ग्राम सावरी में बच्चों द्वारा मनाया जाने वाला नंदी पोला पर्व बालाघाट जिले के प्रसिद्ध है।सैकड़ों की संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चे ने अपने मिट्टी और लकड़ी से बने नंदी को आकर्षण वेश भूषा में सजाकर लाते है।हर वर्ष इस स्थान पर प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है।यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को जोड़ने का एक अच्छा प्रयास है।ग्राम सावरी की पहचान बन चुके नंदी पर्व जिले में पहचान बन चुका है।


