September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चक्की खमरिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई_सी टाइम्स कुरई – केशव शिक्षा समिति मध्यप्रदेश, महाकोशल प्रांत जबलपुर की योजना के अनुसार 12 सितंबर 2026, शनिवार को करकोटी में जिला स्तरीय समूह एवं एकल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में ऊंची कूद में युगल किशोर वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में ऊंची कूद में शिवन्या पवार, 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी गोस्वामी एवं सिद्धार्थ पाल, लंबी कूद/ऊंची कूद में शिवन्या पवार तथा लंबी कूद में युगल किशोर वर्मा शामिल रहे। वहीं गोला फेंक में सोनिया उइके एवं 50 मीटर दौड़ में पूजा फरकाडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार बाल वर्ग में बाधा दौड़ में अभिनय बरमैया तथा लंबी कूद में अतुल अहरवार एवं अनुजा गोस्वामी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में स्नेहा उइके, 100 मीटर बाधा दौड़ में ईशा उइके तथा गोला फेंक में सृष्टि वर्मा एवं प्रिंस यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में ऊंची कूद में अनुजा गोस्वामी एवं अतुल अहरवार, चकती फेंक में सृष्टि वर्मा एवं प्रिंस यादव, गोला फेंक में सोनिया उइके तथा 200 मीटर दौड़ में विजय कमरे शामिल रहे।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी अब प्रांत (राज्य) स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नरसिंहपुर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों की मेहनत और सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

अन्य ख़बरें

रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर डीआरएम बिलासपुर ने रेलवे कालोनी में बाउंड्री वॉल बनाने का दिया आदेश

Newsdesk

भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का ‘मंत्रिमंडल’! कार्रवाई के सवाल पर घिरे गुड्डू चौहान

Newsdesk

अवैध कोयला परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 टेलर जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading