September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*राजा भोज महाविद्यालय में Personal Touch का रोजगार मेला, 200 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन

*

*विधायक गौरव सिंह पारधी की पहल से रोजगारपरक शिक्षा और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा*
कटंगी। राजा भोज शासकीय महाविद्यालय कटंगी में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री गौरव सिंह पारधी रहे। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती छबीलता पटेल, डॉ. पराग पटेल, डॉ. लोहमर्ष बिसेन, श्री भेषज देशमुख एवं श्री आशीष पारधी उपस्थित रहे। रोजगार मेले में अमेरिका की होम हेल्थकेयर कंपनी Personal Touch की टीम ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं नर्सिंग सेवाओं के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और कॅरियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। रोजगार मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना और उन्हें अपने कॅरियर के लिए नए विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

*अमेरिका की कंपनी ने स्वास्थ्य एवं नर्सिंग क्षेत्र में दी जानकारी*

रोजगार मेले में अमेरिका की होम हेल्थकेयर कंपनी Personal Touch की टीम से श्री अनिल होंडुलकर, श्रीमती माधुरी सेन एवं श्री अनिल धाकड़ द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित नर्सिंग सेवाओं में कॅरियर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कंपनी की टीम ने विद्यार्थियों को हेल्थकेयर क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, कार्यक्षेत्र एवं इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

*विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा, भविष्य में भी होंगे रोजगार मेले*

कार्यक्रम में विधायक गौरव सिंह पारधी जी द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि यह पहला अवसर है कि महाविद्यालय में पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के साथ रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी मिलेगी और उन्हें अपने कॅरियर को बेहतर दिशा देने में सहायता प्राप्त होगी।

*होम हेल्थकेयर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं अधिक – डॉ. पराग पटेल*

कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. पराग पटेल द्वारा बताया गया कि भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए होम हेल्थकेयर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर अत्यधिक होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए आने वाले समय में घर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता बढ़ सकती है। अमेरिका में होम हेल्थकेयर सेवाओं की तर्ज पर भारत में भी ऐसी सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी विकसित हो सकें।

*करीब 200 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन*

रोजगार मेले में महाविद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से रोजगार मेले को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने हेल्थकेयर एवं नर्सिंग सेवाओं से जुड़े रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। Personal Touch की टीम द्वारा विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में श्री अधीर कुमार घोडेश्वर जी के द्वारा मंच संचालन किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी श्री कैलाश बरले के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय की श्रीमती दिव्या सोयाम, डॉ. आशीष कुमार मेश्राम, डॉ. दयाराम साहू, डॉ. नीरज सोनी, डॉ. राजू विश्वकर्मा, डॉ. प्रवीण पराते, डॉ. मोनिका दुबे, डॉ. वर्षा जोशी, डॉ. प्रणीत चौरे, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, श्री नवीन नाकतोडे, डॉ. अनिल कुमार डोंगरे, श्रीमती मीताली पारधी, डॉ. ममता घरडे, श्रीमती नेहा बिसेन, श्री कुलदीप देशमुख, डॉ. रागिनी गुप्ता, श्री चंद्रकांत तिवारी, श्री टिंकल बाघमारे, श्री वैभव गुप्ता, श्रीमती पुस्तकला बिसेन, सुश्री अंशु बिसेन, श्रीमती पूजा नेवारे, सुश्री सुनीता नागोसे एवं समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading