*
अनूपपुर । साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर ने 21 अगस्त 2026 मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन के अनूपपुर आगमन पर जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव एवं शाखा उपाध्यक्ष रामदास राठौर व अन्य शाखा पदाधिकारीयों के द्वारा ज्ञापन दिया था , मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर ने ज्ञापन के मांग क्रमांक 4 पर न्यू शिवम रेलवे कालोनी अनूपपुर में तत्काल बाउंड्री वॉल बनाने व एक नया बोर कराने आदेश दिया , मजदूर कांग्रेस ने डीआरएम बिलासपुर का आभार व्यक्त किया ।
डीआरएम बिलासपुर के आदेश पर सहायक मंडल अभियंता शहडोल बृजेश नारायण पाण्डेय व सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ( इंचार्ज ) अरविंद कुमार के निर्देश पर दिनांक 13 सितंबर 2026 को शुभ मुहूर्त सुबह 12 .40 बजे जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव , सहायक सचिव एस संजीव राव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर ( कार्य ) रोहित कुमार , सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल देवेश गर्ग, युथ विंग नेता रविकांत राय व शाखा अनूपपुर के अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति में बाउंड्री वॉल का ले आउट कर कार्य शुभारंभ किया गया , मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर सचिव जयंतो दास गुप्ता ने बताया की रेलवे अनूपपुर मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के विकास कार्यों में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण , जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव एवं मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व का भरपूर सहयोग मिलता है साथ ही विकास कार्यों को स्वीकृति कराकर बजट दिलाने में विशेष सहयोग के लिए मजदूर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व का अनूपपुर शाखा आभार व्यक्त करती है


