September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एमपी ट्रांसको में आई गॉट कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम आयोजित



कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर दिया जोरजबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में भारत सरकार के क्षमता निर्माण मिशन ‘मिशन कर्मयोगी’ के अंतर्गत आई गॉट कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों में कर्तव्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों, नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) धीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे के समन्वय से आयोजित हुआ। मुख्य अभियंता धीरेंद्र सिंह ने ‘राष्ट्रीय कर्मयोगी’ की अवधारणा, कर्तव्य आधारित कार्य संस्कृति, टीमवर्क, नेतृत्व और सतत सीखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने दैनिक कार्यों में सेवा भावना को शामिल करते हुए ‘कर्मयोगी मोमेंट्स’ विकसित करने की बात कही।

अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे ने कहा कि सरकारी सेवा केवल दायित्वों के निर्वहन तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान का माध्यम भी है। उन्होंने प्रतिभागियों से पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विभिन्न चरणों में हुए इस
कार्यक्रम में  27 प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियंताओं तथा लगभग डेढ़ सौ अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading