September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए स्वास्थ्यपूर्ण हो।”

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं।”

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, केजरीवाल ने पोस्ट में कहा, “तो, इस तरह मोदी जी ने दिल्ली जीती। वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ करके। भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने के लिए मोदी जी को बधाई।”

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

 

अन्य ख़बरें

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

एनटीए ने जारी किया दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading