September 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के नए प्रतिबंध यूक्रेन शांति प्रयासों में बाधा : क्रेमलिन



मॉस्को, 21 सितंबर (आईएएनएस)। रूस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका द्वारा उसके तेल और गैस निर्यात पर लगाए गए नए प्रतिबंध न तो दोनों देशों के संबंधों को बहाल करेंगे और न ही यूक्रेन में शांति स्थापित करने में मददगार साबित होंगे।


दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दिया। इस कानून के तहत रूस के ऊर्जा और रक्षा उद्योगों के साथ-साथ तेल ढोने वाले उसके तथाकथित “शैडो फ्लीट” टैंकरों को भी निशाना बनाया गया है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस पहले ही प्रतिबंधों के अनुरूप खुद को काफी हद तक ढाल चुका है और इनके असर को कम करने के तरीके भी खोज चुका है। उन्होंने कहा कि रूस के कई व्यापारिक साझेदार भी ऐसे प्रतिबंधों का विरोध करते हैं।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क में उनसे मुलाकात करने पर सहमत हो गए हैं और यूक्रेन अमेरिकी टीम के साथ समन्वय में शांति की दिशा में गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हम न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए हैं और यह मुलाकात बहुत कुछ बदल सकती है। कूटनीतिक स्तर पर सकारात्मक गति बनी हुई है।”



हालांकि, उन्होंने मुलाकात की तारीख या संभावित एजेंडा की जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी शांति समझौते या उसके क्रियान्वयन की समयसीमा की घोषणा नहीं की गई।



जेलेंस्की ने कहा कि शांति स्थापित करना यूक्रेन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा जैसे मुद्दों को भी चर्चा का हिस्सा बताया। साथ ही कहा कि तनाव कम करने और बुनियादी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए कुछ प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।



उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन इस दिशा में ठोस कदम उठाने को तैयार है और अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत लगातार जारी है।



अन्य ख़बरें

तरंग शक्ति 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी एफ-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

Newsdesk

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 200 टी20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी 

Newsdesk

अमेरिका के कड़े रुख के बाद ईरान पर चौतरफा शिकंजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading