September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्योहारों से पहले गड्ढामुक्त होंगी शहर की सड़कें



13.50 करोड़ के सड़क निर्माण के टेंडर दो दिन में
जबलपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम ने शहर की प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने लोककर्म विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश थमते ही क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त कराया जाए।
महापौर ने कहा कि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए तकनीकी अधिकारी स्वयं फील्ड में पहुंचकर निर्माण कार्यों की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। बेहतर फिनिशिंग के लिए नगर निगम में 2 हैंड रोलर और 2 मिनी रोलर की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बार-बार खराब होने वाली डामरीकृत सड़कों के स्थान पर आवश्यकतानुसार आरसीसी सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए 13 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत वाले दो टेंडर दो दिन के भीतर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालने के बाद गौरीघाट रोड के री-स्टोरेशन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महापौर ने कहा कि पाइपलाइन का काम पूरा होते ही सड़क को तत्काल मूल स्वरूप में लाया जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
शहर में धूल प्रदूषण कम करने के लिए करीब 80 प्रतिशत सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूरा होने की जानकारी भी बैठक में दी गई। महापौर, निगम अध्यक्ष और पार्षद अनुशंसा से स्वीकृत वार्ड स्तरीय विकास कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में लोकनिर्माण विभाग प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जागेन्द्र सिंह, सौलेन्द्र कौरव, श्रीमती चेतना चौधरी सहित सहायक यंत्री और संभागीय यंत्री उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

अनूपपुर: नदी में डूबा छात्र मामले में  ठेकेदार-इंजीनियर पर प्रकरण पंजीबद्ध

Newsdesk

सीएमएचओ डॉ. दाहिया ने बिरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Newsdesk

आराध्या द्विवेदी का 15वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल ओपन चौंपियनशिप के लिए चयन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading