23.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटकों के जरिए दिखाई अनकही कहानियां

जबलपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘नमो सेवा कार्यक्रम’ के तहत शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के आनंद कुंज, मदन महल चौक और त्रिपुरी चौक में नुक्कड़ नाटकों का प्रभावी मंचन किया गया। ‘अनकही कहानियां’ विषय पर केंद्रित इन प्रस्तुतियों को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए।
नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न संदेशों तथा प्रेरक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कलाकारों ने आम जीवन से जुड़े विषयों को सरल और रोचक अंदाज में सामने रखते हुए लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
आनंद कुंज, मदन महल चौक और त्रिपुरी चौक पर हुए मंचन के दौरान दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रस्तुतियों को रुचि के साथ देखा तथा उनमें दिए गए सामाजिक संदेशों की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य कला और मनोरंजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और सेवा भावना का संदेश पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटकों ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ सामाजिक विषयों पर विचार करने के लिए भी प्रेरित किया।

अन्य ख़बरें

अपराधियों को वोट देकर बेहतर शासन की उम्मीद नहीं की जा सकती: प्रशांत किशोर

Newsdesk

मध्य प्रदेश में सालों पुरानी बसों को डेंटिंग-पेंटिंग कर सड़क पर उतारा: जीतू पटवारी

Newsdesk

शासन के निर्देश पर जैतहरी में सम्मान के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading