23.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ पर व्याख्यान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित



जबलपुर। सेंट अलॉयसियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गौर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर विशेष व्याख्यान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक रोहाणी ने युवाओं को स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और स्वस्थ युवा ही विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।
नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने भी नशामुक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। रेडक्रॉस सोसाइटी के सुनील गर्ग ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और नशे से पूर्ण दूरी बनाए रखने का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

अपराधियों को वोट देकर बेहतर शासन की उम्मीद नहीं की जा सकती: प्रशांत किशोर

Newsdesk

मध्य प्रदेश में सालों पुरानी बसों को डेंटिंग-पेंटिंग कर सड़क पर उतारा: जीतू पटवारी

Newsdesk

शासन के निर्देश पर जैतहरी में सम्मान के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading