23.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संभाग क्र. 3 रामपुर में एम.पी.ई.बी. से 2.52 करोड़ के राजस्व की रिकॉर्ड प्राप्ति



जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा लगातार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम के राजस्व अभियान अभियान के अंतर्गत संभाग क्रमांक 3 रामपुर स्थित शहीद गुलाब सिंह वार्ड के अंतर्गत मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 2,52,49,590/- रुपये के संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान चेक के माध्यम से किया गया।
प्रक्रिया के तहत विधिवत कर राशि जमा कर तुरंत नगर निगम की आधिकारिक रसीद जारी की गई। नगर निगम अधिकारियों ने एम.पी.ई.बी. के इस सकारात्मक कदम की सराहना करते हुए कहा कि बड़े संस्थानों और विभागों द्वारा समय पर संपत्तिकर जमा करने से शहर के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।
सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समय पर कर अदायगी का यह उत्कृष्ट उदाहरण दोनों विभागों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एम.पी.ई.बी. की ओर से कार्यपालन यंत्री जीतेन्द्र मोरे एवं योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, संभागीय अधिकारी पंकज अवस्थी, राजस्व निरीक्षक सौरभ बिरहा, कर संग्रहिता जयंत देशराज एवं नोटिस सर्वर मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

अपराधियों को वोट देकर बेहतर शासन की उम्मीद नहीं की जा सकती: प्रशांत किशोर

Newsdesk

मध्य प्रदेश में सालों पुरानी बसों को डेंटिंग-पेंटिंग कर सड़क पर उतारा: जीतू पटवारी

Newsdesk

शासन के निर्देश पर जैतहरी में सम्मान के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading