21.9 C
Jabalpur
September 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहपुरा टोल पर अब नहीं लगेगा शुल्क, गडकरी ने टोल वसूली बंद करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी


Lजबलपुर। जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने और यातायात डायवर्ट किए जाने के बाद शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद करने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल वसूली स्थगित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसकी जानकारी दी।
शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से यहां यातायात प्रभावित है। वैकल्पिक मार्ग में भी परेशानी आने के बाद वाहनों को पाटन होकर निकाला जा रहा है। इससे वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
मंत्री राकेश सिंह ने पहले भी दिए थे निर्देश
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सितंबर की शुरुआत में एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान शहपुरा-भिटौनी टोल पर अस्थायी रूप से टोल संग्रह बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद वसूली जारी रहने की खबरें सामने आई थीं। उस समय टोल संचालक की ओर से एनएचएआई से लिखित निर्देश प्राप्त नहीं होने की बात कही गई थी।
इसके बाद मंत्री राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से टोल वसूली स्थगित करने का अनुरोध किया। अब केंद्र स्तर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टोल बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को मंत्री सिंह ने बताया कि पुल के पुनर्निर्माण तक टोल कलेक्शन बंद रहेगा।
शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित एजेंसियों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

अपराधियों को वोट देकर बेहतर शासन की उम्मीद नहीं की जा सकती: प्रशांत किशोर

Newsdesk

मध्य प्रदेश में सालों पुरानी बसों को डेंटिंग-पेंटिंग कर सड़क पर उतारा: जीतू पटवारी

Newsdesk

शासन के निर्देश पर जैतहरी में सम्मान के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading