26.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक के नेतृत्व में ब्रिगेडियर से हुई बैठक

जबलपुर। कैंट क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी निराकरण को लेकर कैंट विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में कैंट बोर्ड अध्यक्ष (ब्रिगेडियर) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों एवं नागरिकों की ओर से विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मांग-पत्र सौंपा गया।

बैठक के दौरान कैंट क्षेत्र की 12 प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की गई। बताया गया कि इन समस्याओं को लेकर हाल ही में कैंट क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। प्रदर्शन के बाद विधायक के नेतृत्व में हुई बैठक में समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस पहल की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों और नागरिकों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों का स्थायी समाधान आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। बैठक में कैंट बोर्ड अध्यक्ष (ब्रिगेडियर) ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सुंदर अग्रवाल, संजय जैन, आशीष राव, अजय पदम, ज्योति रेड्डी, गोविन्द यादव, विजय पटेल, संजय कपूर, हरीश केशवानी, सतीश अग्रवाल, डॉ. अजय वाधवानी सहित कैंट क्षेत्र के अनेक व्यापारी, जनसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

दिव्यांगों की यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने रेलवे ने मांगे सुझाव

Newsdesk

भाजपा के 1041 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात

Newsdesk

संगठन और समाज के बीच विश्वास का सेतु मजबूत करता है कार्यकर्ता:- रजनीश अग्रवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading