26.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बालाघाट में 14-15 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को किया गया जागरूक, विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित
बालाघाट,26 सितंबर 2026। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बालाघाट अर्बन क्षेत्र के फोकल प्वाइंट पर 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दहिया के मार्गदर्शन तथा जिला अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. पंकज महाजन के नेतृत्व में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है और इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

     अभियान के तहत बालिका आदिवासी छात्रावास, बालाघाट में विशेष काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, बचाव के उपायों तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। बालिकाओं की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।


     जिला स्वास्थ्य समिति बालाघाट (शहरी स्वास्थ्य) द्वारा बताया गया कि किशोरियों एवं बालिकाओं के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता तथा टीकाकरण संबंधी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।

अन्य ख़बरें

दिव्यांगों की यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने रेलवे ने मांगे सुझाव

Newsdesk

भाजपा के 1041 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात

Newsdesk

संगठन और समाज के बीच विश्वास का सेतु मजबूत करता है कार्यकर्ता:- रजनीश अग्रवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading