26.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*नगर के छात्र अनीश बर्मन का MPPSC हुआ चयन

अपने नगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत*
छपारा- नगर के होनहार छात्र अनीश बर्मन सुपुत्र श्री लेखराम बर्मन का मघ्यप्रदेश लोक सेवा आयोग  (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक प्राध्यापक गणित विषय में चयन हुआ। छपारा के एक छोटे परिवार में 1994 में जन्मे अनीश बर्मन पढ़ाई के प्रति लगनशील थे उन्होंने गणित विषय में अपनी रुचि रखी और आज इस मुकाम पर पहुंचे। अभी भी अनीश लगातार कॉलेजों में गणित विषय में गेस्ट के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे पढ़ाने के साथ ही अपनी पढ़ाई भी करते रहे और अभी हाल में ही आयोजित MPPSC की परीक्षा दी और दो दिन पहले ही घोषित हुए रिजल्ट में उनका चयन गणित विषय सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हुआ आज जब वो छपारा पहुंचे तो आतिशबाजी, ढोल बाजों के साथ परिवार सहित नगर के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनीश बर्मन का MPPSC पर चयन होने पर उन्हें उनके परिवार के लोगों,उनके मित्रों उनके शिक्षकों ने बस स्टैंड पहुंचकर बधाई दी। और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य ख़बरें

दिव्यांगों की यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने रेलवे ने मांगे सुझाव

Newsdesk

भाजपा के 1041 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात

Newsdesk

संगठन और समाज के बीच विश्वास का सेतु मजबूत करता है कार्यकर्ता:- रजनीश अग्रवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading