‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में अतिथियों ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं_
सिवनी- शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय, सिवनी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल करने वाली अनुप्रिया कौरव एवं उनके कोच निकेश पदमाकर का सम्मान किया गया।
समारोह में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री दिनेश राय ‘मुनमुन’, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री वैभव पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे एवं श्री प्रेम तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर किकबॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाली अनुप्रिया कौरव को अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
वहीं अनुप्रिया कौरव के कोच निकेश पदमाकर को भी किकबॉक्सिंग के क्षेत्र में उनके योगदान एवं उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। निकेश पदमाकर ने हाल ही में नेशनल एक्रेडिटेड किकबॉक्सिंग कोच डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्राप्त किया है। समारोह में उनकी इस उपलब्धि की भी सराहना की गई।


