सी टाइम्स न्यूज बालाघाट
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश चौधरी जी एवं वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसियेशन के प्रांताध्यक्ष श्री राजकुमार दुबे जी के प्रांतीय आव्हान पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसियेशन जिला बालाघाट के जिलाध्यक्ष शिवश्ंकर तिवारी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ के 25 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है
संगठन के जिला अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी ने प्रेस को बताया कि उन्होंने अपने संगठन के श्री योगेन्द्र सिंह तोमर प्रांतीय उपाध्यक्ष, पी.डी. मेश्राम जिला संरक्षक, डी.पी. तिवारी जिला सचिव, डी.के. शिवने, जिला कोषाध्यक्ष, के.बी. सोनी, एस.पी. नगपुरे, डी.आर. खोब्रागड़े, एस.पी. खरे, जी.आर. पिछोड़े, डी.पी. भगत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज रावल, हरीराम पटले एवं अन्य साथी सहित माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, प्रधानमंत्री नईदिल्ली एवं मा.मोहन यादव जी, मुख्यमंत्री, म.प्र.शासन के नाम पर पृथक-पृथक संघ का मांग पत्र क्रमांक/15 एवं 16 दिनांक 25.09.2026 के तहत कलेक्टर बालाघाट के माध्यम से कार्यालय जिला कलेक्टर बालाघाट के संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक को संघ के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।
संगठन द्वारा मान प्रधानमंत्री से कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बंध में विभिन्न मुद्दों जिसमें आठवे वेतन आयोग में राज्य के कर्मचारियों के पेंशन पुर्नरीक्षण, पेंशन में समानता एवं पारिवारिक पेंशन में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल्वे/एरोप्लेन में यात्रा किराया में रियायत, पेंशन नियम अधिनियम 2025 लागू किये जाने, चिकित्सा सुविधा दिये जाने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वैधानिक राष्ट्रीय आयोग का गठन, 50 प्रतिशत DA/DR को वेतन/पेंशन में विलय किये जाने एवं माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पंशनरो के पक्ष में दिये गए निर्णयों का पालन करवाए जाने के सम्बंध में मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया है।
बइसी तरह संगठन द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन, जिसमें पेंशनर्स कर्मचारियों के हित में विभिन्न मुद्दों जैसे राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता 60 प्रतिशत जनवरी 2026 से दिये जाने, छठवें वेतनमान के 32 माहों का एवं सातवें वेतनमान के 27 माहों का बकाया एरियर दिये जाने, सेवा निवृत्त कर्मचारियों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण, आयुष्मान योजना का लाभ दिये जाने, पेंशन को आयकर से मुक्त किये जाने, 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ, वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेल किराया में रियायत की सुविधा एवं सेवा निवृत्त शिक्षको को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ समयमान का लाभ दिये जाने का मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है। संगठन द्वारा अपने मांग पत्र में माननीय महोदयों से वरिष्ठ पेंशनर्स की उक्त समस्याओं पर त्वरित संज्ञान में लेने का अनुरोध किया गया।


