26.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्कूल परिसर में सोते दिखे शिक्षक
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अनूपपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलगा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के शिक्षक श्री नन्द किशोर अग्रवाल स्कूल परिसर के अंदर ही सोते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलगा का है, जहाँ शिक्षक परिसर के भीतर बेफिक्र होकर सोते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हमारा संस्था नहीं करता है।

अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  योजना के तहत स्कूलों को बेहतर शिक्षा और अनुशासन के लिए मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, लेकिन इस तरह की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। देखना होगा कि वीडियो का संज्ञान लेकर विभाग द्वारा इस पर क्या रुख अपनाया जाता है।

अन्य ख़बरें

दिव्यांगों की यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने रेलवे ने मांगे सुझाव

Newsdesk

भाजपा के 1041 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात

Newsdesk

संगठन और समाज के बीच विश्वास का सेतु मजबूत करता है कार्यकर्ता:- रजनीश अग्रवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading