24.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कार की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत

जबलपुर। सिहोरा में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार दोपहर मोहासम गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान ग्राम खुडावल निवासी करण सिंह लोधी (77) और उमाशंकर लोधी (55) के रूप में हुई है।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक से खुडावल से दिनारी खम्हरिया के लिसारी गांव में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मोहासम के पास पहुंची। तभी जबलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 16 डीजेड 1243 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे करण सिंह लोधी उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। उनके सिर, हाथ.पैर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उमाशंकर लोधी के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने निजी एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जबलपुर जा रहे थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सुचारु कटाया। पुलिस कार चालक की तलाश और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

पाटन में अवैध शराब का कारोबार पकड़ा, 33 पेटियों में 1650 पाव जब्त

Newsdesk

हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर चला जागरूकता अभियान, 397 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Newsdesk

गांधी जयंती पर जबलपुर में स्वच्छता महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading