24.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वारासिवनी कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती

बापू ने हमे सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया-विवेक पटेल*
*वारासिवनी*-वारासिवनी जनसंपर्क कार्यालय में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।वहीं जनप्रिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कामकाज को भी याद किया।इस दौरान विधायक विवेक पटेल ने कहा कि बापू ने हमें अन्याय के आगे कभी ना झुकना सिखाया।सच्चाई अहिंसा और निडरता बापू की सबसे बड़ी विरासत है।गांधी जी ने ना केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी,बल्कि पूरी दुनिया को मानवता करुणा और शांति का मार्ग दिखाया।आज जब उनके विचारों और मूल्यों के समान कई चुनौतियां खड़ी है।तब बापू के सत्य अहिंसा,सद्भाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।आज के चुनौतियों के सामने भी बापू के सिद्धांत प्रासंगिक है।और सत्याग्रह अन्याय के ख़िलाफ़ एक मजबूत हथियार है।वहीं विधायक ने सत्य अहिंसा को बापू की विरासत बताया।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुनील राणा,जिला महासचिव सुदेश गुड्डू सोनी,उपेंद्र उर्फ पप्पू बिसेन,पूर्व सरपंच राजा अलीसंदेश बिसेन,हरि क्षीरसागर,मुन्ना राणा,चिंटू जैन सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

पाटन में अवैध शराब का कारोबार पकड़ा, 33 पेटियों में 1650 पाव जब्त

Newsdesk

हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर चला जागरूकता अभियान, 397 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Newsdesk

गांधी जयंती पर जबलपुर में स्वच्छता महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading