24.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘अनकही कहानियों’ का भव्य नाट्य मंचन

975 विद्यार्थियों ने देखा प्रेरक नाट्य मंचन, सेवा, समर्पण और सुशासन का दिया संदेश*
परसवाड़ा। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बालाघाट एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय एवं शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय परसवाड़ा में ‘अनकही कहानियों’ का भव्य नाट्य मंचन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 975 विद्यार्थियों सहित विद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद सांदीपनि विद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने सेवा, समर्पण, सुशासन, समाज सेवा, स्वच्छता, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को संवाद, अभिनय एवं संगीत के माध्यम से मंच पर जीवंत किया।
नाट्य मंचन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव, सेवा भावना और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय अध्यक्ष योगेश शरणागत, जनपद उपाध्यक्ष कांतिलाल रहांगडाले, जनपद पंचायत परसवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनाराम उइके, प्राचार्य सोनलराज वानखेड़े, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक महेश पटले, शासकीय महाविद्यालय परसवाड़ा जनभागीदारी अध्यक्ष इशाराम तिल्लासी, प्राचार्य डॉ. एल.एल. घोरमारे, डॉ. देवऋषि भलावी, विकासखंड समन्वयक सुनील साहू, नवांकुर संस्था प्रमुख टहेल सिंह पटले, सुषमा चौधरी, धुरवन्ति यादव सहित परामर्शदाता सोहेन्द्र पंचतीलक, दिनेश वरकड़े, इंदरलाल धुर्वे, योगेश्वरी राहंगडाले, तिमेश्वरी शरणागत, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना जनपद उपाध्यक्ष कांतिलाल रहांगडाले ने रखी। आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक सुनील साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान समयबद्धता, समर्पण एवं सेवा भाव को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
वैकल्पिक हैडिंग:
सेवा संकल्प अभियान में ‘अनकही कहानियों’ ने छोड़ी अमिट छाप

अन्य ख़बरें

पाटन में अवैध शराब का कारोबार पकड़ा, 33 पेटियों में 1650 पाव जब्त

Newsdesk

हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर चला जागरूकता अभियान, 397 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Newsdesk

गांधी जयंती पर जबलपुर में स्वच्छता महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने लगाया झाड़ू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading