उमड़ा युवा कार्यकर्ताओं का सैलाब
जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के पनागर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। बेटिवर होटल में आयोजित स्वागत समारोह का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक सुशील तिवारी एवं भाजयुमो जबलपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष हर्ष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजमणि सिंह बघेल, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला मंत्री मनोज यादव, एमआईसी सदस्य सुभाष तिवारी, मंडल संयोजक आनंद जैन मिंन्चू एवं आनंद साहू सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जोशी के आगमन पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, प्रदीप पटेल, संतोष साहू, विजय सिंह ठाकुर, लखन देवानी, अर्पित जैन और राहुल बारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष से पूरा परिसर उत्साह से भर गया।
युवाओं के जोश से गूंजा कार्यक्रम स्थल
पनागर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे ही डॉ. हेमांग जोशी का काफिला होटल परिसर में पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। फूल-मालाओं से स्वागत और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
समापन अवसर पर डॉ. हेमांग जोशी ने पनागर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहकर समाज और जनसरोकार से जुड़े कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


