सिविल विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में रोष
राजनगर।5 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे उस समय राजनगर के इंदिरा नगर कॉलोनी में अफरा तफरी माहौल मच गया जब लोगों को यह पता चला कि एसईसीएल के इंदिरा नगर कॉलोनी के बालकनी गिरने से एक महिला दब गई है।
जिसकी सूचना पर स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल महिला के ऊपर गिरे मलबे को हटाकर मनेद्रगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे अंबिकापुर कर दिया गया है
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एसईसीएल के उपक्रमों के सामान की सुरक्षा में सीआईएसफ बल की तैनाती की गई है। जिनको प्रबंधन द्वारा इंदिरा नगर में मकान एलॉट किया गया है। जहां पर मकान नंबर एम 108 में सीआई एस एफ के जवान कमलेश मरकाम अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। जहां वह ड्यूटी करने चले गए थे, जिनका बड़ा लड़का विद्यालय गया था, एवं छोटा लड़का बाहर खेल रहा था। तथा उनकी पत्नी दीना मरकाम मकान के के पीछे कुछ काम कर रही थी की ऊपर से बालकनी का पूरा हिस्सा उनके ऊपर जा गिरा जिससे वह दब गई पता चलने पर स्थानीय लोगों द्वारा मलबा हटाकर निकल गया जहां वह बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थी जहां उनके कमर,बाह, सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। घटना की जानकारी पर एस ई सी एल प्रबंधन द्वारा तत्काल एंबुलेंस भिजवाया गया जब तक मोहल्ले वासियों द्वारा उन्हें मनेंद्रगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है । कोई घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह भी घटना स्थल पहुंचकर पूरी जानकारी ली एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया
वही इस पूरी घटना के पश्चात स्थानी लोगों में सिविल विभाग के घोर लापरवाही को लेकर लोगों में जनाक्रोश, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी एक मकान की बालकनी गिर चुकी है, वहीं कई बार शिकायत करने के पश्चात भी मकान में कार्य नहीं करवाया जाता है जबकि कॉलोनी की हालत बद से बदतर होती चली जा रही
जिस पर उच्च प्रबंधन को ध्यान देना होगा नहीं तो आने वाले दिनों में इस प्रकार की कई घटनाएं घट सकती हैं


