23.7 C
Jabalpur
October 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिशा की बैठक में लिए गए कई निर्णय



जबलपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास के संदर्भ में चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। बैठक में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहणी, विधायक अजय विश्नोई, विधायक सुशील इंदु तिवारी, विधायक नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर जी तथा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जबलपुर में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, स्वच्छता, नगरीय विकास, ग्रामीण विकास, आवास, रोजगार एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन, लंबित कार्यों की प्रगति तथा विकास कार्यों में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

जबलपुर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों और विकास संबंधी आवश्यकताओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखते हुए उनके समाधान में सक्रिय योगदान देता रहूं।

हम सभी के सामूहिक प्रयासों से जबलपुर को विकास, सुशासन और जनसुविधाओं के क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

अन्य ख़बरें

कॉम्बिंग गश्त में 224 वारंट तामील, 24 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

Newsdesk

पत्नी-बच्चे के लापता होने से परेशान युवक ने साढ़ू को किया अगवा, कमरे में बांधकर पीटा

Newsdesk

बुजुर्गों के अनुभव समाज की अमूल्य पूंजी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading