20.5 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान


तीनपत्ती और गोहलपुर चौक पर विशेष कार्यक्रम
508 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 2.23 लाख रुपये समन शुल्क वसूलाजबलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर विशेष जनजागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह 10 दिवसीय अभियान 28 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में यातायात के तीनों थानों की टीमों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में तीनपत्ती चौक और गोहलपुर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला और निरीक्षक रोहित तिवारी ने नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने को सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक बताया।
इस दौरान दुर्घटना पीड़ितों की मदद से जुड़ी राहबीर योजना और कैशलेस योजना (पीएम राहत योजना) की जानकारी भी दी गई। राहबीर योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को सम्मान, प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। वहीं कैशलेस योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है।
विशेष चेकिंग अभियान के तहत 3 अक्टूबर को जबलपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 508 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनसे कुल 2 लाख 23 हजार 400 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

अन्य ख़बरें

पत्नी-बच्चे के लापता होने से परेशान युवक ने साढ़ू को किया अगवा, कमरे में बांधकर पीटा

Newsdesk

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में लाडली बसेरा की निराश्रित कन्याओं की सेवा का संकल्प

Newsdesk

कॉम्बिंग गश्त में 224 वारंट तामील, 24 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading