20.5 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉ. अमिता सक्सेना बनीं अध्यक्ष



गरीबों के स्वास्थ्य से लेकर डायबिटीज-थायरॉइड जागरूकता तक, आईएमए ने तय की नई प्राथमिकताएंजबलपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जबलपुर शाखा की सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 4 अक्टूबर को आईएमए हाउस, राइट टाउन में आयोजित किया गया। समारोह में सांसद आशीष दुबे, आईएमए मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शरणागत, एलएनएससीबी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भटेले और सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी मौजूद रहे।
समारोह में डॉ. अमिता सक्सेना ने आईएमए जबलपुर की अध्यक्ष और डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने सचिव पद की शपथ ली। वहीं डॉ. मोहसिन अंसारी ने कोषाध्यक्ष, जबकि डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी बाजपेयी और डॉ. शमीख रज़ा ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. ऋचा धीरवानी, डॉ. राजेश पटेल और डॉ. राजेश केवट ने शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. कुसुम जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. संध्या जैन और डॉ. अमिता जैन ने जिम्मेदारी संभाली।
सांसद आशीष दुबे ने चिकित्सकों से वंचित और गरीब वर्गों के बीच सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। डॉ. बी.एम. शरणागत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में चिकित्सकों की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. नवनीत सक्सेना ने सतत चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने, डॉ. पुष्पराज भटेले ने नैतिक चिकित्सा पद्धति अपनाने और डॉ. नवीन कोठारी ने क्लीनिक व अस्पतालों में सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमिता सक्सेना ने निवारक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और गर्भ संस्कार को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं सचिव डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने डायबिटीज, थायरॉइड जागरूकता और मेटाबोलिक हेल्थ को लेकर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी ने चिकित्सकीय सेवा, नैतिक चिकित्सा और समाज के वंचित वर्गों के स्वास्थ्य के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन डॉ. ऋचा धीरवानी ने किया और आभार डॉ. नीना श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

पत्नी-बच्चे के लापता होने से परेशान युवक ने साढ़ू को किया अगवा, कमरे में बांधकर पीटा

Newsdesk

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में लाडली बसेरा की निराश्रित कन्याओं की सेवा का संकल्प

Newsdesk

कॉम्बिंग गश्त में 224 वारंट तामील, 24 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading