22 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रतियोगीतायें बच्चों में प्रतिभा, रचनात्मकता तथा सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करती है – वाल्मीकि



समरसता कजलिया महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वितरित किए पुरस्कार

जबलपुर। समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित समरसता कजलिया महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन जानकीरमण महाविद्यालय, आगा चौक में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, एडवोकेट सतेंद्र ज्योतिषी, संगठन अध्यक्ष श्री पवन पांडे एवं सचिव श्री मनोज सेठ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में निबंध प्रतियोगिता, राखी थाली सजाओ प्रतियोगिता तथा विविध वेशभूषा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित होते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, रचनात्मकता तथा सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली हमारी भारतीय संस्कृति की मूल भावना है, इसी भाव से हमने इन कार्यक्रमो का आयोजन किया है और आने वाली पीढ़ी तक समरसता का भाव पहुंचे यह हमारा उदेश्य भी है।

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा समरसता सेवा संगठन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ हमने विगत 3 वर्षों में कार्यक्रम आयोजित किये है और भविष्य में भी विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक वर्ग में प्रथम हर्षिता कोरी (नवीन विद्या भवन स्कूल) ने प्रथम,अक्षता साहू (मॉडल हाई स्कूल) ने द्वितीय, अंशिका नामदेव (स्टेम फील्ड स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 9 से 12 वर्ग में दिव्या कोष्ठा (ननिज स्कूल गोविन्दगंज) ने प्रथम, सोनाली पटेल (ज्ञानोदय स्कूल) ने द्वितीय, महक बानो (ननिज स्कूल गोविन्दगंज) एवं लक्ष्मी बेन (ननिज स्कूल गोविन्दगंज)  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तर पर मानसी साहू (एनएससीबी) ने प्रथम, अनुभव जायसवाल (महाकौशल कॉलेज) ने द्वितीय, अंशिका विश्वकर्मा (एम के इंस्टिट्यूट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राखी थाली सजाओ प्रतियोगिता में त्रिवेणी विश्वकर्मा ने प्रथम, रितु चौरसिया ने द्वितीय, आस्था अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विविध वेशभूषा प्रतियोगिता में संभावी ताम्रकार ने प्रथम, अनन्या सोनी ने द्वितीय, भार्गवी पंडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव मनोज सेठ एवं आभार उज्ज्वल पचौरी ने किया।

इस अवसर पर पं रोहित दुबे, नलिनकांत बाजपेई, उज्जवल पचौरी, रामबाबू विश्वकर्मा, आलोक पाठक, देवश्वरी मोदी, नीता जैन, विनीत तिवारी, राजीव राठौर, अजय यादव, मनीष अग्रवाल, शिवरतन पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, टीटू यादव, विनीत यादव, नितिन अग्रवाल, मनीष राव, शैलेन्द्र चौरसिया, बलराम पटेल आदि उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

पनागर बायपास पर स्कूटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

*दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि बनी आत्मनिर्भरता का आधार, दीपक ने शुरू की किराना दुकान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading