जबलपुर। जिले के बरगी नगर हरदुली के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8 सेवा संकल्प अभियान मनाया गया. कार्यकर्ता रजनी विश्वकर्मा ने बताया कि, प्रशासन के दिशा निर्देश पर महिला एवं बाल विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर पर धार देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महाअभियान ने न केवल शासन की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया, बल्कि मानसिक शांति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण भी पेश किया।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा और मुख्य आकर्षण हार्टफुलनेस संस्थान के ट्रेनर पूर्वा धर्माधिकारी का ओजस्वी उद्बोधन रहा। उन्होंने अपने वक्तव्य से उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक संतुलन की महत्ता समझाई और सभी महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को हार्टफुलनेस तनावमुक्ति ध्यान का अभ्यास कराया। इस सत्र ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा केंद्र परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। प्रकृति के संरक्षण का यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार पौधे पर्यावरण को जीवन देते हैं, उसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठ प्रयास समाज को संवारते हैं। इसके बाद, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का विस्तार करते हुए ‘लाडली बहना’ और ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ के प्रमाण पत्र पात्र बालिकाओं व महिलाओं को वितरित किए गए। साथ ही, निष्ठापूर्वक जनसेवा में जुटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन की सफलता में क्षेत्र के दिग्गज जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए जिला पंचायत सदस्य मुन्नीबाई यूईके, सरपंच पंचदेव मेहतो, जनपद सदस्य अशोक पटले, हार्टफुलनेस से पूर्वा धर्माधिकारी, डॉ. मुकुल मुखर्जी भाजपा महामंत्री कनिका मजूमदार और राकेश अवधिया ने अपने ओजस्वी विचारों से महिलाओं को स्वावलंबन का मार्ग दिखाया।
स्थानीय स्तर पर ग्राम के पूर्व सरपंच पंचदेव महतो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी विश्वकर्मा, सहयिका आकांक्षा नामदेव, हार्टफुलनेस टीम के सुजित मुखर्जी, रोहित पांडे, रश्मि ताम्रकार, अर्चना केशकर, असित साहू, उमेश पारखी, अभिषेक श्रीवास,पंचायत सचिव रामदीन पटेल, पंच अनीता नामदेव, तथा अन्य सम्मानित पंचगणों व गणमान्य सहित बरगी परिक्षेत्र की आगनवाड़ी कार्यकर्ता, साहियाकाए, सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक मजबूती प्रदान की। विभिन्न अतिथियों द्वारा दिए गए 9 प्रेरक भाषणों ने उपस्थित जनता में सेवा भाव और विकास का नया संकल्प जगाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और मातृशक्ति उपस्थित रहीं, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और जन-सहभागिता का एक नया मील का पत्थर साबित हुआ।


