29.5 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, 15 लोग सुरक्षित निकाले

गए

दीवार तोड़कर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, हादसे के बाद खतरे वाले हिस्से को ढहाने की कार्रवाई शुरू
जबलपुर। शहर के तिलक वार्ड अंतर्गत नया मोहल्ला क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारस मार्बल के पीछे स्थित एक पुराना और जर्जर दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरने से तेज धमाका हुआ और मलबा नीचे आ गिरा। हादसे के समय मकान के भीतर किराएदार सूरज विश्वकर्मा के परिवार समेत करीब 15 लोग मौजूद थे।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही नगर निगम का अमला, पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
राहत दल और स्थानीय नागरिकों ने मकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर भीतर जाने का रास्ता बनाया। इसके बाद सीढ़ियों और रस्सियों की मदद से महिलाओं और बच्चों समेत सभी 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य जांच में सभी के सुरक्षित पाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मकान संयुक्त रूप से विनय राजपूत, चंदन सिंह, विक्रम सिंह, दीपक राजपूत और राकेश कौशिक का बताया गया है। इसमें सूरज विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहे थे।
हादसे के बाद तिलक वार्ड की पार्षद एवं नगर निगम जबलपुर की उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी (गुड्डू नबी) ने रांझी एसडीओ को पत्र देकर प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मकान गिरने से उनका आशियाना पूरी तरह तबाह हो गया है।
इधर, मकान का बचा हुआ ढांचा भी बेहद जर्जर होने के कारण आसपास के मकानों के लिए खतरा बना हुआ है। प्रशासन की निगरानी में असुरक्षित हिस्से को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर आसपास के मार्ग पर आवागमन भी रोका गया है।

अन्य ख़बरें

दिग्विजय को चुनाव नजदीक आते ही ‘सनातन स्वाभिमान’ याद आया: राकेश सिंह

Newsdesk

जबलपुर से छिंदवाड़ा जा रही सूत्र सेवा बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

Newsdesk

आंगनबाड़ी केंद्र में मना महिला सशक्तिकरण, सेवा संकल्प अभियान का शंखनाद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading