21.9 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

11.70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी बरामद, चोरी की वारदात के बाद बालाघाट की ओर जा रहे थे आरोपी_
कुरई- थाना कुरई पुलिस ने ग्राम मोहगांव सड़क में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की नकबजनी का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित करीब 11 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मोहगांव सड़क निवासी राहुल पिता सालिकराम राय ने 25 सितंबर को थाना कुरई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की शाम वह परिवार सहित गणेश जी के भंडारे में गए थे। रात करीब 8:35 बजे वापस लौटने पर मकान के पीछे का दरवाजा टूटा मिला। अंदर गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना कुरई में अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत धारा 331(4), 305(a) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी दौरान 4 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी काले रंग की एक्टिवा से चोरी के जेवरात बेचने बालाघाट की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रिड्डी के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक्टिवा क्रमांक MH 40 DA 5877 को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मोहगांव सड़क स्थित सूने मकान में नकबजनी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित कुल 11 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश उर्फ कालिया पिता राजेन्द्र मेश्राम (32), निवासी न्यू खलासी लाइन कामठी, नागपुर तथा बादल पिता संजय संतापे (27), निवासी शिवनगर रामगढ़, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध नागपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी एवं मारपीट के कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी बताया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कुरई निरीक्षक कृपाल शाह तेकाम, फिंगर प्रिंट प्रभारी उपनिरीक्षक रितु उइके, सउनि जयराम ठाकुर सहित पुलिस टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading