23.7 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

152 गुम मोबाइल तलाश कर पुलिस ने धारकों को लौटाए



जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 152 मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद परेशान नागरिकों को राहत मिली है।
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह और उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने गुम मोबाइलों की जानकारी CEIR पोर्टल पर दर्ज कर उन्हें ट्रेस करने की कार्रवाई की। सफलतापूर्वक तलाश किए गए मोबाइलों को संबंधित धारकों की पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस सौंप दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी मोबाइल की जानकारी पंजीकृत करें। साइबर फ्रॉड होने या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नंबर 7701050010 पर भी सूचना दी जा सकती है।
पुलिस ने नागरिकों को अज्ञात कॉल, लिंक और सोशल मीडिया ग्रुप से सावधान रहने की सलाह दी है। अनजान लोगों से निवेश संबंधी सुझाव न लेने, व्हाट्सएप पर आने वाली APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करने तथा बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading