23.7 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने घोषित किया इनाम

जबलपुर। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को आरोपी के नाम के सामने निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार खितौला थाना के अपराध क्रमांक 264/26 में बीएनएस की धारा 109(1), 296(ए), 351(2), 3(5) के तहत फरार आरोपी सौरभ कुचबंधिया (19) निवासी लखराम मोहल्ला, खितौला की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इसी तरह बेलखेड़ा थाना के अपराध क्रमांक 204/26 में धारा 318(4), 316(2), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपी राहुल शर्मा (30) निवासी केदारपुर, थाना चरगवां और सुमित गोटिया (21) निवासी कुंअरपुर, थाना पाटन की गिरफ्तारी पर प्रत्येक के लिए 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

वहीं गढ़ा थाना के अपराध क्रमांक 535/26 में धारा 316(5), 315(4), 61(2) बीएनएस एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत फरार आरोपी साधना चंद्रौल (45) निवासी शिवनगर, अधारताल, सहायक ग्रेड-2 मेडिकल कॉलेज जबलपुर की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading