23.7 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस ने 5 किमी पीछा कर पकड़ी 10 लाख की अवैध शराब

चकमा देकर भागे 2 तस्कर; त्योहार पर खपाने की थी तैयारी
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने मंगलवार रात अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने कटनी रोड पर घेराबंदी कर MP 32 G 0493 नंबर की पिकअप को जब्त किया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 130 पेटी देशी-अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पिकअप में सवार दो अज्ञात आरोपी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक धनवंतरी नगर चौकी को सूचना मिली थी कि खजरी खिरिया-कटनी रोड की ओर से पिकअप में अवैध शराब की बड़ी खेप धनवंतरी नगर बाइपास की तरफ लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने कटनी रोड और अंधमूक बाइपास क्षेत्र में घेराबंदी की।

रात करीब साढ़े 8 बजे संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नागपुर रोड पर पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचते ही वाहन में सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें करीब 130 पेटी अवैध शराब मिली। शराब और पिकअप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान करने के साथ वाहन के मालिक और चालक की तलाश कर रही है।

सीएसपी एमडी नागोतिया के अनुसार शराब कटनी में कहां से लाई गई थी और जबलपुर में इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। वहीं एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि शराब को आगामी त्योहार के दौरान खपाने के लिए जबलपुर लाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading