20.9 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

आर्कटिक सर्कल असेंबली में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह



नई दिल्ली, 7 अक्टूबर । विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को घोषणा की कि विदेश राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, आर्कटिक सर्कल असेंबली (एसीए) की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक आइसलैंड के रेकजाविक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, एसीए 2026 में राज्य मंत्री (एमओएस) सिंह ‘मेल्टिंग पोल्स: पर्सपेक्टिव्स फ्रॉम इंडिया एंड सिंगापुर’ नाम के प्लेनरी सेशन में हिस्सा लेंगे। राज्य मंत्री भारत द्वारा आयोजित ‘आर्कटिक एंड क्लाइमेट चेंज पर्सपेक्टिव्स फ्रॉम ऑब्जर्वर स्टेट्स’ सेशन में शुरुआती भाषण भी देंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत की आर्कटिक पॉलिसी 2022 छह स्तंभों; विज्ञान, जलवायु और पर्यावरण, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, गवर्नेंस और क्षमता निर्माण; पर आधारित है। आर्कटिक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्रों के बीच बढ़ते आपसी संबंधों को देखते हुए, भारत आर्कटिक के साथ सहयोग बढ़ा रहा है, खासकर पोलर रिसर्च, जलवायु और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर। राज्य मंत्री एसीए बैठकों में आर्कटिक के विभिन्न पहलुओं पर भारत का नजरिया पेश करेंगे।”

मंत्रालय ने आगे कहा, “रेकजाविक में रहने के दौरान राज्य मंत्री आइसलैंड के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। भारत और आइसलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध दोस्ताना हैं और इनमें काफी विस्तार हुआ है। इसकी वजह हाल ही में हुआ ऐतिहासिक भारत-ईएफटीए टीईपीए समझौता, नियमित उच्च-स्तरीय राजनयिक बातचीत और जियोथर्मल, मछली पालन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में साझेदारी है।”

आयोजकों के अनुसार, आर्कटिक सर्कल असेंबली आर्कटिक पर होने वाली सबसे बड़ी सालाना अंतरराष्ट्रीय सभा है, जिसमें 70 से ज्यादा देशों के 2500 तक प्रतिभागी शामिल होते हैं। यह असेंबली हर साल अक्टूबर में आइसलैंड के रेकजाविक में हार्पा कॉन्सर्ट हॉल और कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित की जाती है।

रेकजाविक में स्थित आर्कटिक सर्कल सचिवालय असेंबली और मंचों के आयोजन के साथ-साथ विभिन्न आर्कटिक सर्कल प्लेटफॉर्म को चलाने के लिए जिम्मेदार है। यह आर्कटिक सर्कल के सहयोगियों, सरकारों, मीडिया और आर्कटिक व उसके भविष्य में रुचि रखने वाले लोगों के साथ बातचीत और सहयोग के लिए भी जिम्मेदार है।

अन्य ख़बरें

भारत और नॉर्वे ने ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

Newsdesk

काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले की भारत ने की निंदा

Newsdesk

फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट ने कबूला गुनाह, कहा- गाजा का बदला लेने के लिए रची थी साजिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading