बाजार विभाग सो रहा नींद में, जोन अधिकारी का कहना उन्हें कार्यवाही का अधिकार नहीं
जबलपुर। नगर निगम के जोन अधिकारी सहित बाजार विभाग की निष्क्रियता और मिलीभगत के कारण शहर में कई वाशिग सर्विस स्टेशन जिनमें दोपहिया और चारपहिया वाहन की धुलाई होती है बिना लायसेंस, बाजार विभाग की एनओसी के चल रहे है इतना ही नहीं कई सर्विस स्टेशन ऐसे है जो कमर्शियल की जगह अवैध नल कनेक्शन लगाकर वाहनों की धुलाई की जा रही है। कई वाशिंग सेंटर तो ऐसे है जो सरकारी जमीन पर खुलेआम वाहनों की धुलाई कर रहे है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को वाशिंग मशीन के पानी की बौछार न पहुंचे इसके लिए दुकानदार कोई भी आड़ नहीं करते है जिससे वाहनों की धुलाई जब की जाती है तो पानी की प्रेशर मशीन से उड़ने वाली
पानी की बौछार सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों पर पड़ती है तो झगड़े की नौबत बन जाती है। बताया जाता है शहर में वैसे तो कई वाशिंग सेंटर
सरकारी जमीन पर चल रहे है लेकिन एक वाशिंग सेंटर क्षेत्रिय बस स्टेण्ड कार्यालय के नीचे राजीव गांधी वार्ड के अंतर्गत एक वाशिंग सेंटर नगर निगम की
जमीन पर धड़ल्ले से वाशिंग सेंटर आबाद है। बताया जाता है जो व्यक्ति का वाशिंग सेंटर का संचालन कर रहा है उसकी दुकान नगर निगम जोन कार्यालय मार्के ट में है और उस दुकान की आड़ में दुकानदार जोन कार्यालय के नीचे नगर निगम की जमीन पर वाशिंग सेंटर का संचालन कर रहा है।।
इस संबंध में जब कार्यवाही के लिये जोन छह के संभागीय अधिकारी प्रदीप मरावी से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें नगर निगम की जमीन पर संचालित वाशिंग सेंटर पर कार्यवाही करने का अधिकार नहीं है। यह काम बाजार विभाग का है। वहीं इस संबंध में बाजार अधीक्षक राजेन्द्र दुबे से बात की गई तो उनका कहना था कि वे कार्यवाही करेंगे लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है।


