18.1 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समरसता सेवा संगठन एवं मालवीय चौक मित्र मंडल ने किया मुख्य दशहरा चल समारोह का स्वागत



मालवीय चौक पर मंच लगाकर किया पूजन-अर्चन, पुष्पवर्षा से समितियों एवं श्रद्धालुओं का अभिनंदन
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह का समरसता सेवा संगठन एवं मालवीय चौक मित्र मंडल द्वारा मालवीय चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंच के माध्यम से रामलीला में भगवान श्रीराम एवं देवी प्रतिमाओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही चल समारोह में शामिल विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।

समरसता सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, संगठन अध्यक्ष श्री पवन पांडे एवं सचिव श्री मनोज सेठ के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने भगवान श्रीराम एवं देवी प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान चल समारोह में शामिल विभिन्न समितियों का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। मालवीय चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह और श्रद्धा का वातावरण रहा।

इनकी रही सहभागिता

दशहरा चल समारोह के स्वागत कार्यक्रम में राजीव राठौर, अनिल सोनी, राजेश रोहरा, राजेश ठाकुर, अरुण अग्रवाल, विक्रम परवार, महेंद्र रघुवंशी, सौरभ श्रीवास्तव, संतोष झारिया, अभिषेक तिवारी, देशराज सिंह, आलोक पाठक, धीरज अग्रवाल, श्रीकान्त साहू, परमवीर सिंह, सौरभ यादव, अजय सोनकर, अजय साहू, पवन साहू, मनोज सराफ, रवि शर्मा, अजय यादव, राहुल दुबे, सनी रोहरा, रोमिल भारतीय, रामेश्वर चौधरी, महिपाल सिंह, विनीत यादव, नितिन अग्रवाल, निमिष नेमा, कुलदीप सेन, दीपक तिवारी, आशु रजक, प्रशांत गुप्ता, मनीष राव, राजेश केसरवानी, सुरेन्द्र शर्मा, वासु जैन, मुरली जैन, विवेक चौबे, पवन केसरवानी, सुरेश पांडे, पं. पुनीत मिश्रा, मुकेश हांडा, पंकज पासी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

शहर के सभी दशहरा चल समारोह एवं भण्डारे के 1 घंटे के अंदर नगर निगम ने किया शहर साफ सुथरा

Newsdesk

विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से दो युवकों की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

Newsdesk

निगमायुक्त अग्रिम कुमार का एक्शन, सुबह 6:30 बजे निकले निरीक्षण पर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading