जबलपुर। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जबलपुर में दफ्तरी के पद पर पदस्थ रहे श्री मिथिला प्रसाद काछी 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शनिवार को कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री काछी की दीर्घकालीन सेवाओं को याद करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। सहकर्मियों ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।
इस अवसर पर सभी ने उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद होने की कामना की।


