November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक-युवती की मौत



जबलपुर। बेलखेड़ा के गुबराकलां के पास कार की टक्कर से एक युवक-युवती की मौत हो गई। युवक-युवती मोटरसाइकिल में सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। घटनास्थल पर कार छोड़कर चालक का भाग जाना बताया गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होना बताया है। एक्सीडेंट के बहाने मर्डर किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि बेलखेड़ा के गुबराकलां गांव के पास शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल में सवार युवक-युवती को एक बिना नंबर की कार ने टक्कर मार दी है। कार की टक्कर से गुबराकला निवासी जागृति महलोनिया और पाटन उड़ना निवासी प्रशांत लोधी के नाम सामने आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कार क्रमांक एमपी 20 सीई 8644 बेलखेड़ा के रजौला गांव की बताई गई है।

युवती के बाल कार के कांच में चिपके

मौके पर पुलिस ने छानबीन में पाया कि टक्कर इतनी तेज हुई थी युवती कार के कांच से टकराई थी और उसके बाल कार में चिपक गए थे।

नंबर प्लेट में पुती थी मिट्टी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही थी। कार की नंबर प्लेट में खेत की मिट्टी पोती गई थी।

25 मीटर तक घिसटी कार

दुर्घटनास्थल पर कार करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटी थी। इसके निशान रोड पर दिखाई दे रहे थे।

अन्य ख़बरें

धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर यादव समाज में उबाल

Newsdesk

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, उच्च शिक्षा विभाग ने संभागायुक्त से मांगी जांच रिपोर्ट

Newsdesk

दीपावली और छठ पर जगमगाएगा शहर, 27 घाटों पर होंगे विशेष इंतजाम

Newsdesk

Leave a Comment